Rohit Sharma New Look: टी20 और वनडे कप्तान का नया लुक, पत्नी ने किया मजेदार कमेंट, सूर्यकुमार बोले-चकाचक, देखें

Rohit Sharma New Look: तीन वनडे मैच पार्ल और केपटाउन में 19, 21,23 जनवरी को खेले जायेंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 12, 2022 09:50 PM2022-01-12T21:50:45+5:302022-01-12T21:52:15+5:30

Rohit Sharma New Look unveils new look wife ritika sajdeh funny comment U-19 wala look hai ye toh | Rohit Sharma New Look: टी20 और वनडे कप्तान का नया लुक, पत्नी ने किया मजेदार कमेंट, सूर्यकुमार बोले-चकाचक, देखें

34 वर्षीय ने अपनी दाढ़ी मुंडवा ली है और तस्वीर में काफी युवा दिख रहे हैं।

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।रोहित ने अपने नए लुक से फैंस को हैरत में डाल दिया है। रोहित ने सोशल मीडिया पर बिल्कुल नया लुक शेयर किया।

Rohit Sharma New Look: कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर, रोहित शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।

खेल से दूर रहने के दौरान रोहित ने अपने नए लुक से फैंस को हैरत में डाल दिया है। बुधवार (12 जनवरी) की दोपहर रोहित ने सोशल मीडिया पर बिल्कुल नया लुक शेयर किया। 34 वर्षीय ने अपनी दाढ़ी मुंडवा ली है और तस्वीर में काफी युवा दिख रहे हैं।

रोहित के नए लुक ने नेटिज़न्स का भी ध्यान आकर्षित किया। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने फनी कमेंट किया। लिखा हैं कि इतने बेचैन क्यों हैं! तेज गेंदबाज खलील अहमद ने लिखा है कि "अंडर-19 वाला लुक है ये तो।" मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया है-चकाचक।

के एल राहुल को 18 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। हरफनमौला अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को भी फिटनेस कारणों से नहीं चुना गया है, जबकि टेस्ट सीरीज खेल रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। सभी चयनकर्ताओं ने रोहित से उनकी फिटनेस के बारे में बात की है। रोहित को टेस्ट सीरीज के लिये भी उपकप्तान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका जाना था लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं जा सके।

Open in app