Rohit Sharma IPL 2023: आईपीएल में 6000 रन पूरे, विराट, शिखर और वार्नर क्लब में शामिल हुए रोहित, देखें लिस्ट

Rohit Sharma IPL 2023: हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 28 रन बनाए। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 19, 2023 2:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 6000 आईपीएल रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। भारतीय कप्तान ने आईपीएल में एक शानदार करियर का आनंद लिया है।

Rohit Sharma IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 6000 रन पूरे कर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने आउट होने से पहले 28 रन बनाए। इसके साथ ही खास मुकाम हासिल किया। 

विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वार्नर के बाद 6000 आईपीएल रन बनाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं। रोहित को 6000 रन पूरे करने में 232 मैच (227 पारियां) लगे और उन्होंने आईपीएल में 41 अर्धशतक और एक शतक बनाया है। भारतीय कप्तान ने आईपीएल में एक शानदार करियर का आनंद लिया है।

छह मौकों पर ट्रॉफी जीती है और पांच खिताब के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान भी हैं। रोहित पहली बार 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ खिलाड़ी के रूप में खिताब जीते। 2011 में डेक्कन चार्जर्स को छोड़ मुंबई इंडियंस से जुड़े।

सबसे ज्यादा आईपीएल में रन (Most IPL runs)-

विराट कोहली - 6844 रन

शिखर धवन- 6477 रन

डेविड वॉर्नर- 6109 रन

रोहित शर्मा- 6014 रन।

टॅग्स :आईपीएल 2023मुंबई इंडियंसरोहित शर्माविराट कोहलीशिखर धवनडेविड वॉर्नरIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या