रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को उनके बर्थडे पर किया ट्रोल, बताया, 'देश का सबसे बड़ा खजाना'

Rohit Sharma, Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को उनके जन्मदिन पर मजेदार अंदाज में बर्थडे विश करते हुए कर दिया ट्रोल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 23, 2020 05:18 PM2020-07-23T17:18:13+5:302020-07-23T17:23:44+5:30

Rohit Sharma brutally trolls Yuzvendra Chahal on his 30th Birthday | रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को उनके बर्थडे पर किया ट्रोल, बताया, 'देश का सबसे बड़ा खजाना'

रोहित ने युजवेंद्र चहल के 30वें जन्मदिन पर किया उन्हें ट्रोल (File Pic)

googleNewsNext
Highlightsस्टार भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को हरियाणा के जींद में हुआ थाचहल को उनके 30वें जन्मदिन पर रोहित शर्मा ने एक मजेदार बर्थडे पोस्ट से ट्रोल कर दिया

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल गुरुवार (23 जुलाई) को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटरों में शुमार चहल को अपने साथी खिलाड़ियों और शुभचिंतकों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हं। 

चहल को सोशल मीडिया पर विश करने वालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली, हेड कोच रवि शास्त्री और कई सिलेब्रिटीज शामिल रहे।

रोहित ने मजेदार अंदाज में किया चहल को बर्थडे विश

स्टार ओपनर रोहित शर्मा जिनके चहल के साथ काफी अच्छे संबंध हैं, ने इस स्पिनर को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने चहल के लिए एक मजेदार बर्थडे पोस्ट से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 

रोहित ने चहल को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'भारत के सबसे कीमती खजाने को जन्मदिन की शुभकामनाएं, #GOAT, युजी चहल।'

रोहित और युजवेंद्र चहल के बीच है अच्छी दोस्ती

रोहित और चहल अक्सर सोशल मीडिया में मजेदार भिड़ंत में शामिल रहते हैं, जिसमें रोहित ज्यादा बार जीतते हैं। हाल ही में चहल ने रोहित को रियाल मैड्रिड की 34वीं ला लीगा खिताबी जीत का जश्न मनाने की तस्वीर शेयर करने के लिए ट्रोल किया था। 

इसके कुछ दिनों पहले उन्होंने रोहित को बड़ा भाई बताते हुए उनकी तारीफ की थी। न केवल रोहित बल्कि चहल अक्सर सोशल मीडिया में उनकी पत्नी रितिका से भी मजेदार अंदाज में भिड़ते रहते हैं।

रोहित और चहल के बीच दोस्ती आईपीएल में 2011 से 2013 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पनपी। संयोग से चहल ने रोहित की कप्तानी में ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

2016 में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले चहल ने अब तक 52 वनडे में 91 विकेट और 42 टी20 इंटरनेशनल में 55 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने 84 आईपीएल मैचों में 100 विकेट लिए हैं।

Open in app