Ind Vs Ban T20: रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने पिछले साल 64 छक्के जड़े थे।

By विनीत कुमार | Published: March 14, 2018 10:12 PM2018-03-14T22:12:27+5:302018-03-15T00:28:38+5:30

rohit sharma breaks yuvraj singh most sixes record in t20i international by indian batsman | Ind Vs Ban T20: रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने तोड़ा युवराद सिंह का रिकॉर्ड

googleNewsNext

रोहित शर्मा ने श्रीलंका में जारी तीन देशों की ट्राई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 89 रनों की पारी खेलते हुए बतौर भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछली कई पारियों से फॉर्म के लिए जूझ रहे रोहित ने कोलंबो में इस मैच में 61 गेंदों की पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके जमाए।

इस मैच में रोहित ने जैसे ही अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाया, उन्होंने युवराज के सबसे ज्यादा 74 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ अब रोहित टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित और युवराज के अलावा दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो सुरेश रैना के नाम फिलहाल 54 छक्के और महेंद्र सिंह धोनी के नाम 46 छक्के हैं। विराट कोहली ने अभी तक टी20 में 41 छक्के जमाए हैं। (और पढ़ें- अश्विन ने IPL के लिए बनाई खास रणनीति, अब अलग तरह की गेंदबाजी करते आएंगे नजर)

बता दें कि रोहित के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने पिछले साल 64 छक्के जड़े थे। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में 63 छक्के लगाए थे। इस मामले में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने 1998 में 52 छक्के लगाए थे।

टी20 में किसके नाम कितने छक्के

टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम सबसे अधिक 103 छक्के हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम 91 छक्के हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने 83 और डेविड वॉर्नर ने 79 छक्के जड़े हैं।

Open in app