'बचपन का हीरो चला गया': ऋषि कपूर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, सहवाग, कुंबले, धवन समेत स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

Rishi Kapoor death: प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर सहवाग, कुंबले, धवन, विजेंदर सिंह समेत कई स्टार खिलाड़ियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 30, 2020 10:38 AM

Open in App

प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार (30 अप्रैल) को मुंबई के अस्पताल में 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये हिंदी फिल्म जगत को दो दिन में दूसरा बड़ी क्षति है, इससे पहले बुधवार (29 अप्रैल) को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था।

ऋषि कपूर के निधन की सूचना कई फिल्मों में उनके साथ काम कर चुके और प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, 'वो चले गए, ऋषि कपूर चले गए, मैं टूट गया हूं।' 

ऋषि कपूर के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक

वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, मनोज तिवारी, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, विजेंदर सिंह और हर्षा भोगले समेत खेल जगत की कई चर्चित हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। 

सहवाग ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा, '#RishiKapoor जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!'

ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अनिल कुंबले ने लिखा, 'बचपन का हीरो चला गया, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।'

टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'ऋषि कपूर के निधन के बारे सुनकर बहुत दुख हुआ, उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए प्रति मेरी संवेदनाएं।'

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने लिखा, 'एक और महान बहुमुखी अभिनेता आज हमें छोड़कर चले गए, उनके निधन की खबर से दुखी हूं, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।'

प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ऋषि कपूर के निधन पर लिखा, 'बचपन के आइकॉन, बहुत ही चुलबुले और मैं जिन लोगों से मिला उनमें सबसे अच्छे। दुखद।'

टॅग्स :ऋषि कपूरवीरेंद्र सहवागअनिल कुंबलेशिखर धवनविजेंदर सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या