रविचंद्रन अश्विन ने पूछा नित्यानंद के नए देश कैलासा जाने के लिए कैसे मिलेगा वीजा, लोगों ने सुझाए उपाय

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्वि ने मजे लेते हुए ट्वीट किया और पूछा कि इस देश के लिए वीजा लेने की प्रक्रिया क्या है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 02:54 PM2019-12-04T14:54:39+5:302019-12-04T14:54:39+5:30

Ravichandran Ashwin ask on twitter how to get Visa on Nithyananda Country Kailasa | रविचंद्रन अश्विन ने पूछा नित्यानंद के नए देश कैलासा जाने के लिए कैसे मिलेगा वीजा, लोगों ने सुझाए उपाय

रविचंद्रन अश्विन ने पूछा नित्यानंद के नए देश कैलासा जाने के लिए कैसे मिलेगा वीजा

googleNewsNext
Highlightsनित्यानंद ने इक्वाडोर में उसने एक द्बीप खरीदकर खुद का अलग देश बसा लिया है।नित्यानंद ने अपने देश का नाम कैलासा रखा है और इसे एक हिंदू राष्ट्र बताया है।अश्विन ने पूछा 'कैलासा जाने के लिए वीजा लेने की क्या प्रक्रिया है?

देश छोड़कर फरार हुए रेप के आरोपी नित्यानंद ने इक्वाडोर में उसने एक द्बीप खरीदकर खुद का अलग देश बसा लिया है। नित्यानंद ने अपने देश का नाम कैलासा रखा है और इसे एक हिंदू राष्ट्र बताया है।

नित्यानंद ने कैलासा की कथित महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है। इस पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्वि ने मजे लेते हुए ट्वीट किया और पूछा कि इस देश के लिए वीजा लेने की प्रक्रिया क्या है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने ट्विटर पर कैलासा के हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, 'कैलासा जाने के लिए वीजा लेने की क्या प्रक्रिया है? और क्या यह वीजा ऑन अराइवल है?'

अश्विन के इस ट्वीट पर लोगों ने भी खूम मजे लिए और जमकर कमेंट किए।

 

त्रिनिदाद और टोबैगो के करीब स्थित उसके इस देश को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है।

Open in app