Ranji Trophy Final 2023-24: 42वें रणजी खिताब की ओर मुंबई, विदर्भ अभी भी 460 रन दूर और 8 विकेट हाथ में

Ranji Trophy Final 2023-24: विदर्भ अभी भी 460 रन दूर है। पिच की हालत को देखते हुए विदर्भ के सामने मुश्किल चुनौती है। 78 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 13, 2024 11:12 AM

Open in App
ठळक मुद्देतिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 5 रन बनाकर क्रीज पर है। अमन मोखाड़े हैं, अभी 10 बनाकर क्रीज पर मौजूद है। मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मजबूती से कदम बढ़ाए।

Ranji Trophy Final 2023-24: मुंबई की टीम एक और ट्रॉफी जीत की ओर है। टीम ने 42वें रणजी खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए है। मुंबई को 8 विकेट की दरकार है और विदर्भ अभी भी 460 रन दूर है। पिच की हालत को देखते हुए विदर्भ के सामने मुश्किल चुनौती है। 78 रन पर 2 विकेट गिर गए हैं। टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 5 रन बनाकर क्रीज पर है और उनके साथ अमन मोखाड़े हैं, अभी 10 बनाकर क्रीज पर मौजूद है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान के नाबाद अर्धशतकों से मुंबई ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मजबूती से कदम बढ़ाए।

रहाणे ने 104 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 58 रन की पारी खेलने के अलावा मुशीर (नाबाद 51, 135 गेंद, तीन चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की अटूट साझेदारी करके दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 141 रन तक पहुंचाया जिससे टीम ने 42वें रणजी खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

पहले दिन सिर्फ 224 रन पर सिमटने के बाद मुंबई ने दूसरे दिन विदर्भ को 105 रन पर समेटकर 119 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। विदर्भ के बल्लेबाज बाउंड्री जड़ने के अलावा स्ट्राइक रोटेट करने में भी नाकाम रहे। रात्रि प्रहरी आदित्य ठाकरे (69 गेंद में 19 रन) ने एक छोर संभालकर रखा। यश राठौड़ 67 गेंद में 27 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

मुंबई की ओर से तनुष कोटियान (सात रन पर तीन विकेट), धवल कुलकर्णी (15 रन पर तीन विकेट) और शम्स मुलानी (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। धवल ने सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे (23) को विकेटकीपर हार्दिक तमोरे के हाथों कैच कराके मुंबई को दिन की पहली सफलता दिलाई।

मुलानी ने ठाकरे को लगातार परेशान किया और फिर उन्हें पगबाधा करके 69 गेंद तक चली उनकी पारी का अंत किया। बाएं हाथ के स्पिनर मुलानी ने हर्ष दुबे (01) को भूपेन के हाथों कैच कराया। यश राठौड़ इसके बाद तनुष की गेंद को विकेटों पर खेल गए। इस स्पिनर ने इसके बाद यश ठाकुर (16) और उमेश यादव (02) की पारी का भी अंत किया। 

 

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईविदर्भअजिंक्य रहाणे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या