Ram Mandir Ayodhya: सचिन, धोनी और विराट को न्योता, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में अनुष्का शर्मा भी होंगी शामिल!

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्योता दिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 16, 2024 4:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे।22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

Ram Mandir Ayodhya: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को  22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्योता दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को झारखंड के अपने दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और लोक गायक मुकुंद नायक झारखंड के उन 16 प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी धनंजय सिंह ने सोमवार को धोनी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन सचिव कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। सिंह ने कहा, ‘‘हमने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें (धोनी) निमंत्रण पत्र सौंपा।’’ सिंह ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद धोनी और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता जतायी।

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा, लोक गायक मुकुंद नायक, तीरंदाज दीपिका कुमारी, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सहित 16 प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।’’ सिंह ने कहा कि झारखंड से संत समाज के 69 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशविराट कोहलीसचिन तेंदुलकरएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या