आईपीएल-13 में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का खेलना मुश्किल, जानिए क्या है वजह

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का आईपीएल-13 में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 01, 2020 3:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देबेन स्टोक्स का इस सीजन आईपीएल में खेलना मुश्किल।कैंसर से जूझ रहे बेन स्टोक्स के पिता।परिवार के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद बेन स्टोक्स।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का इस सीजन आईपीएल में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों के चलते इस वक्त इंग्लैंड टीम के साथ भी नहीं हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की टीम में भी मौका नहीं दिया गया है।

कैंसर से जूझ रहे बेन स्टोक्स के पिता

दरअसल बेन स्टोक्स के पिता ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं और वह इस मुश्किल हालात में परिवार के साथ न्यूजीलैंड में हैं। हालांकि बेन स्टोक्स के खेलने को लेकर उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्टोक्स के ना खेलने की स्थिति में फ्रेंचाइजी द्वारा रिप्लेसमेंट की घोषणा की जा सकती है।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं।" title="बेन स्टोक्स इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं।"/>
बेन स्टोक्स इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं।

पिता को कैंसर पता लगने के बाद एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वह अपने पिता के ‘ब्रेन कैंसर’ की जानकारी मिलने के बाद एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे। न्यूजीलैंड में जन्में स्टोक्स ने कहा कि पिता की बीमारी की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड की टीम को छोड़ने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

बेन स्टोक्स क्राइस्टचर्च में दो हफ्ते पृथकवास में बिता चुके हैं जिसके बाद उन्होंने ‘वीकेंड हेराल्ड सैटरडे’ से कहा ‘‘मैं एक हफ्ते तक सो नहीं सका और मेरे दिमाग में सिर्फ यही बात चल रही थी। मेरे लिए टीम को छोड़ना ही सही विकल्प था।’’

बेन स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में स्थान नहीं दिया गया है।

बेन स्टोक्स के प्रदर्शन पर एक नजर

बेन स्टोक्स ने 67 टेस्ट मैचों में 10 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 4428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 258 रहा है। 95 वनडे में ये खिलाड़ी 3 सेंचुरी और 20 फिफ्टी की मदद से 2682 रन बना चुका है। वहीं 26 टी20 में स्टोक्स ने 305 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने टेस्ट में 158, वनडे में 70, जबकि टी20 में 14 शिकार किए हैं। स्टोक्स 34 आईपीएल मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 635 रन, जबकि 26 शिकार कर चुके हैं।

टॅग्स :बेन स्टोक्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020राजस्थान रॉयल्सइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या