Punjab Kings IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन प्लेयर रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स में सात साल बाद मुख्य कोच रहने के बाद रिकी पोंटिंग अलग हो गए थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस में भी कोचिंग दे चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग 2019 में दिल्ली टीम के मुख्य कोच बने थे। देखरेख में टीम 2021 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। रिकी के सामने पंजाब के लिए कई चुनौती हैं। टीम अभी तक चैंपियन ट्रॉफी से दूर है।
पोंटिंग ने कल अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और यह चार साल का है। उसे टीम तैयार करने के लिए इतने समय की जरूरत पड़ेगी। बाकी के सहयोगी स्टाफ को लेकर फैसला पोंटिंग करेंगे। पोंटिंग के मार्गदर्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने प्रभावी प्रदर्शन किया था लेकिन आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई। टीम इस दौरान 2020 में फाइनल में भी पहुंची। वह इससे पहले मुंबई इंडियन्स के भी कोच रह चुके हैं।
पंजाब की टीम भी 2008 में लीग की शुरुआत से आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है और टीम के चार सह मालिकों को उम्मीद होगी कि पोंटिंग इस कमी को पूरा करेंगे। पंजाब की टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी और उसे टीम में लगातार बदलाव करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है।
टीम पिछले सात सत्र में शीर्ष पांच में भी जगह बनाने में नाकाम रही है और इस साल हुए पिछले सत्र में 10 टीमों के बीच नौवें स्थान पर रही। बेलिस पिछले दो सत्र में टीम के कोच रहे जबकि अब संन्यास ले चुके शिखर धवन ने कप्तान की भूमिका निभाई। संजय बांगड़ टीम के क्रिकेट विकास प्रमुख थे जबकि तेज गेंदबाजी और स्पिन कोच की भूमिका क्रमश: चार्ल्स लेंगवेल्ट और सुनील जोशी निभा रहे थे।
रिकी पोंटिंग ट्रेवर बेलिस की जगह ली है। बाकी कोचिंग स्टाफ संजय बांगड़ (क्रिकेट विकास प्रमुख), चार्ल लैंगवेल्ट (तेज गेंदबाजी कोच) और सुनील जोशी (स्पिन-गेंदबाजी कोच) है। आईपीएल 2025 में रिकी पोंटिंग को पीबीकेएस का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पोंटिंग की एक ताकत खिलाड़ियों को विकसित करने की उनकी क्षमता रही है।
पोंटिंग पिछले सात सीजन में पंजाब के छठे मुख्य कोच होंगे। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास में केवल दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई है और पिछले 10 वर्षों में कभी नहीं। 2024 में वे तालिका में नौवें स्थान पर रहे। शिखर धवन की कप्तानी में रिकी इतिहास रचने उतरेंगे। तीन बार के एकदिवसीय विश्व कप विजेता ने पांच साल के अंतराल पर केवल दो बार आईपीएल खेला।
2008 में उद्घाटन संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिलाड़ी के रूप में भाग लिया। वह 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने सीज़न के बीच में कप्तानी छोड़ दी थी। रोहित शर्मा को एमआई का कप्तान बनाया गया। 2015 और 2016 में मुख्य कोच के रूप में सेवा देने से पहले 2014 में एक सलाहकार भूमिका में एमआई के साथ जुड़े रहे।