PSL 2024: एक और रिकॉर्ड अपने नाम!, सबसे तेज 10000 टी20 रन, गेल, कोहली, मलिक, वार्नर और बटलर से आगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

PSL 2024: क्रिस गेल के अलावा विराट कोहली, डेविड वार्नर, आरोन फिंच और जोस बटलर को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 21, 2024 5:50 PM

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस गेल 2017 में 10000 रन का आंकड़ा तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। गेल ने 285 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। टी20 विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

PSL 2024: एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने इतिहास कायम किया। एक उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में शानदार 10000 रन क्लब में शामिल हो गए। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 10000 रन पूरे करने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं। 271 मैच में रिकॉर्ड अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी और टी20 विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 285 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। गेल 2017 में 10000 रन का आंकड़ा तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। इस मामले में गेल के अलावा विराट कोहली, डेविड वार्नर, आरोन फिंच और जोस बटलर को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

सर्वाधिक टी20 रन (पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच)-

शोएब मलिक- 494 पारी, 13159 रन

बाबर आजम- 271 पारी, 10026* रन

मोहम्मद हफीज- 348 पारी, 7946 रन

मोहम्मद रिज़वान- 228 पारी, 7268 रन

अहमद शहजाद- 254 पारी, 7010 रन।

आजम को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए केवल छह रनों की जरूरत थी। उन्होंने पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच चल रहे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठे मैच में यह कारनामा किया। वह टीम का नेतृत्व भी कर रहे हैं और पिछले गेम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 68 रन पर आउट होकर करियर के बड़े मील के पत्थर तक पहुंचने से चूक गए थे।

वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने, जबकि शोएब मलिक इस सूची में दूसरे खिलाड़ी हैं। बाबर टी20 क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में उनके बाद फखर जमान हैं।

खिलाड़ी और मैच पारीः टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 10000 रन (Fastest to 10000 runs in T20 cricket)-

बाबर आजमः 271

क्रिस गेलः 285

विराट कोहलीः 299

डेविड वार्नरः 303

एरोन फिंचः 327

जोस बटलरः 350।

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट टीमबाबर आजमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या