PAK vs SL Test: पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह ने फेंकी ऐसी जादुई गेंद, होने लगी वार्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'से तुलना

यासिर शाह की इस गेंद की तुलना वॉर्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' से की जा रही है। 1993 की एशेज सीरीज के दौरान वार्न ने माइक गेटिंग को ऐसी ही करामाती गेंद पर आउट किया था। सोशल मीडिया पर यासिर शाह की जादुई गेंद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

By शिवेंद्र राय | Published: July 19, 2022 10:03 AM

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ट मैच के तीसरे दिन की है घटनादोनो पारियों को मिलाकर 5 विकेट ले चुके हैं यासिर'बॉल ऑफ द सेंचुरी' से हो रही है यासिर की गेंद की तुलना

गॉल: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी स्पिनर यासिर शाह ने एक ऐसी जादुई गेंद फेंकी जिसे सोशल मीडिया पर सदी की सबसे बेहतरीन गेंद कहा जाने लगा है। दरअसल हुआ ये कि श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान कुशल मेंडिस क्रीज पर थे। गेंद यासिर शाह के हाथों में थी। कुशल मेंडिस जम चुके थे और 76 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी यासिर ने एक जादुई गेंद डाली। लेग स्पिनर यासिर की गेंद ने लेग स्टंप के काफी बाहर टप्पा खाया और टर्न लेते हुए ऑफ स्टंप की गिल्लीयां बिखेरती हुई निकल गई। कुशल मेंडिस कुछ नहीं समझ पाए और हैरान रह गए। यासिर शाह की इस गेंद की तुलना शेन वार्न की उस करामाती गेंद से की जा रही है जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा जाता है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वार्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर और महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने 1993 में एशेज सीरीज के दौरान एक ऐसी जादुई गेंद फेंकी थी जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा गया। इस मैच में तब क्रीज पर माइक गेटिंग बल्लेबाजी कर रहे थे। वार्न की गेंद लेग स्टंप के बाहर गिरी और गेटिंग का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई। इस गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा जाता है।

क्या है मैच का हाल

इस मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 222 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 218 रन बनाए जिसमें कप्तान बाबर आजम का शानदार शतक शामिल था। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 329 रन बना चुकी थी। यासिर शाह अब तक इस मैच की दोनो पारियों को मिलाकर 5 विकेट ले चुके हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट टीमयासिर शाहकुसल मेंडिसश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या