ऑड-ईवन को लेकर उड़ रहे मजाक पर रोहित शर्मा ने दिया फनी जवाब, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल का पहला मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2020 06:34 PM2020-03-12T18:34:32+5:302020-03-12T18:34:32+5:30

Odd or Even, Rohit Sharma joins the fan banter around VIVO IPL season 13 | ऑड-ईवन को लेकर उड़ रहे मजाक पर रोहित शर्मा ने दिया फनी जवाब, देखें वायरल वीडियो

ऑड ईवन को लेकर वायरल हो रहे वीडियो पर रोहित शर्मा ने मजेदार जवाब दिया है। (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsइंडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन शुरू होने से पहले सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच फैंस को लुभाने के लिए अलग-अलग प्रोमो तैयार किए जा रहे हैं। इसी दौरान रोहित शर्मा का एक प्रोमो तैयार किया गया है, जिसमें ऑड ईयर का जवाब दे रहे हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब पर कब्जा किया था, जो ऑड ईयर थे। आईपीएल के नए प्रोमो में इसी का मजाक बनाया गया है और कहा गया है कि रोहित शर्मा इस बार खिताब नहीं जीतेंगे।

इस पर रोहित शर्मा को उनके मामाजी सलाह देते हैं और उन्हें इवन चीजे इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं। इस पर रोहित शर्मा कहते हैं को लोगों का गणित खराब है, क्योंकि यह आईपीएल 13 है और यह ऑड ही है। रोहित का कहना है कि वो ऑड सालों में जीतते आ रहे हैं तो ऐसे में वो इस बार भी मुंबई को चैंपियन बनाएंगे।

बता दें कि इंडियन प्रीमियल लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Open in app