Nitin Menon: दुनिया के पहले अंपायर, कोहली, रूट और स्मिथ के बाद विलियम्सन की पूरी कराई 'सेंचुरी', खास उपलब्धि अपने नाम करेंगे

Nitin Menon Achievements: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन की स्पेशल सेंचुरी पुरी कराई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 06, 2024 12:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देचारों खिलाड़ी को फैब-4 भी कहा जाता है। अभी तक तीन खिलाड़ी 100 से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं।केन 100वां टेस्ट खेलने उतर रहे हैं।

Nitin Menon Achievements: भारत के अंपायर नितिन मेनन ने कमाल कर दिया। मेनन रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करा लिए। 100वां टेस्ट मैच हर खिलाड़ी का सपना होता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन की स्पेशल सेंचुरी पुरी कराई। इन चारों खिलाड़ी को फैब-4 भी कहा जाता है। अभी तक तीन खिलाड़ी 100 से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं और केन 100वां टेस्ट खेलने उतर रहे हैं। केन भी जिस मैच में खेलेंगे उसके अंपायर मेनन हैं। 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच कल (8 मार्च) से शुरू हो रहा है। केन अभी तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 8675 रन बना चुके हैं। 32 शतक अपने नाम किया है। मेनन 122वां अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करेंगे। कोहली ने 100वां मैच 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

जो रूट ने 2021 में भारत के खिलाफ 100वां मैच खेला था। इंग्लैंड ने चेन्नई में भारतीय टीम को 227 रन से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया के सबसे काबिल खिलाड़ी स्मिथ 100वां मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2023 में खेला था। इस मैच की दोनों पारी में 24 रन बनाए थे। अब केन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां कल खेलेंगे और मेनन अंपायरिंग के साथ इतिहास रच देंगे। इसके साथ ही दुनिया के पहले शख्स हो जाएंगे। 

टॅग्स :आईसीसीबीसीसीआईकेन विलियम्सनविराट कोहलीजो रूटस्टीव स्मिथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या