Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ 89 रन बनाकर भी ट्रोल हुए रोहित शर्मा, लोगों ने किए फनी कमेंट्स

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

By सुमित राय | Published: March 15, 2018 09:47 AM2018-03-15T09:47:27+5:302018-03-15T11:01:04+5:30

nidahas trophy, t20 tri series, Ind vs Ban: funny comments on Indian captain rohit sharma after 89 runs against bangladesh | Nidahas Trophy: बांग्लादेश के खिलाफ 89 रन बनाकर भी ट्रोल हुए रोहित शर्मा, लोगों ने किए फनी कमेंट्स

nidahas trophy, t20 tri series, Ind vs Ban: funny comments on Indian captain rohit sharma after 89 runs against bangladesh

googleNewsNext

निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज के पांचवे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 17 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया की जीत में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 61 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली।

रोहित शर्मा 89 रनों की बड़ी पारी खेलकर कर भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और ट्रोलर्स ने उनपर जमकर तंज कसा। कई यूजर्स ने रोहित शर्मा पर तंज कसते हुए लिखा है कि वह आयरलैंड के खिलाफ तैयारी कर रहे हैं।




एक यूजर ने रोहित पर कमेंट करते हुए लिखा कि विरोधी यकीन नहीं करेंगे, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से रोहित शर्मा 31 मार्च तक अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं करा पाने के कारण टेंशन में थे और इस कारण जल्दी आउट हो जा रहे थे।




(यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का तोड़ा रिकॉर्ड)

रोहित ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी 89 रनों की पारी के दौरान सिक्सर किंग युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांचवां छक्का लगाते ही युवराज सिंह के सबसे ज्यादा 74 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ अब रोहित टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब रोहित के खाते में कुल 75 छक्के हैं। रोहित और युवराज के अलावा दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो सुरेश रैना के नाम फिलहाल 54 छक्के और महेंद्र सिंह धोनी के नाम 46 छक्के हैं। विराट कोहली ने अभी तक टी20 में 41 छक्के जमाए हैं।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Open in app