NZ vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज नील वैनगर ने 124 रन पर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पारी में नौवीं बार पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 2, 2019 01:05 PM2019-12-02T13:05:12+5:302019-12-02T13:12:40+5:30

New Zealand vs England: Joe Root creates history with double hundred in Hamilton Test | NZ vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने

NZ vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने

googleNewsNext

कप्तान जो रूट के तीसरे दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 476 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 101 रन की बढ़त हासिल की और मैच जीतकर दो मैचों की श्रृंखला बराबर करने की उम्मीद जीवंत रखी हैं। रूट (226) ने ओली पोप (75) के साथ छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन चाय से ठीक पहले आउट हो गई। जो रूट इसी के साथ न्यूजीलैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन चुके हैं।

रूट का यह तीसरा दोहरा शतक है। इससे पहले वह 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 254 और 2014 में लार्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 200 रन की पारियां खेल चुके हैं। रूट ने केविन पीटरसन के तीन दोहरे शतक की बराबरी की लेकिन वह वाल्टर हैमंड और एलिस्टेयर कुक से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए पांच-पांच दोहरे शतक जमाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम (105) और डार्यल मिचेल (73) के दम पर 375 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

इसके जवाब में इंग्लैंड को महज 24 रन के अंदर डॉमिनिक सिब्ले (4) और जोए डेनली (4) के रूप में दो झटके लग चुके थे। यहां से रॉरी बर्न्स ने कप्ताना जो रूट के साथ मिलकर 177 रन की साझेदारी की। बर्न्स 15 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बेन स्टोक्स ने 26 रन की पारी खेली।

कप्तान जो रूट दूसरेछोर पर टिके रहे और ओले पॉप के साथ छठे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी की। पॉप ने 6 चौकों की मदद से 75 रन बनाए, जबकि जो रूट ने 1 छक्के और 22 चौकों की मदद से 226 रन ठोके। न्यूजीलैंड की तरफ से नील वैग्नर ने सर्वाधिक 5 शिकार किए।

Open in app