NZ vs Aus 2024: सीरीज में 2-0 से आगे, न्यूजीलैंड टीम 102 पर ढेर, 126 छक्के के साथ पहले ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बने मैक्सवेल

New Zealand vs Australia, 2nd T20I 2024: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 17 ओवर में 102 रन पर समेटकर दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 72 रन से जीत लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 23, 2024 4:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देतीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए। आरोन पिंच के 125 छक्के से आगे निकल गए।

New Zealand vs Australia, 2nd T20I 2024: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रौंदकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड को 72 रन से मात दी। टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कमाल कर दिया। 28 रन बनाने के बाद एक विकेट झटके। कमिंस को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अब तीसरा टी20 रविवार को ईडन पार्क में खेला जायेगा। एडम जम्पा ने चार विकेट झटके। दुनिया की दूसरी रैंकिंग पर काबिज न्यूजीलैंड पर सीरीज जीतने से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आत्मविश्वास से भरे होंगे। ग्लेन मैक्सवेल ने 126वां छक्के उड़ाए। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बन गए। आरोन पिंच के 125 छक्के से आगे निकल गए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच छह विकेट से जीता था। आस्ट्रेलियाई टीम पावरप्ले में एक विकेट पर 72 रन बनाने के बावजूद 19.5 ओवर में 174 रन के स्कोर पर सिमट गयी। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 22 गेंद में पांच छक्कों से 45 रन बनाये जिससे टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम यह स्कोर बना सकी।

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 12 रन देकर चार और बेन सीयर्स ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। आस्ट्रेलिया ने इस तरह अंतिम 9.5 ओवर में 59 रन के अदर छह विकेट गंवा दिये। न्यूजीलैंड को खेल शुरू होने से पहले ही झटका लगा जब रचिन रविंद्र घुटने की हल्की चोट के कारण बाहर हो गए।

डेवोन कॉनवे को भी विकेटकीपिंग करते हुए अंगूठे में चोट लग गयी जिससे उन्हें एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया। जब पता चला कि कोई फ्रेक्चर नहीं है, तब कॉनवे मैदान पर लौटे। लेकिन वह फिर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाये।

न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 29 रन पर चार विकेट गंव दिये थे। ग्लेन फिलिप्स (42) और जोश क्लार्कसन ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद टीम का स्कोर जल्द ही छह विकेट पर 74 रन हो गया। फिर टीम 17 ओवर में 102 रन पर सिमट गयी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमग्लेन मैक्सेवलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या