Mumbai T20 League final 2025: फिर ट्रॉफी से दूर रहे श्रेयस अय्यर?, आईपीएल के बाद टी20 मुंबई लीग का खिताब भी नसीब नहीं!, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन

Mumbai T20 League final 2025: मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग का खिताब जीत लिया। मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन्स को 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 13, 2025 15:22 IST

Open in App
ठळक मुद्दे15 रन पर विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने आउट कर दिया था। 53 रन की बदौलत चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई फाल्कंस ने चार विकेट पर 157 रन बनाए।

Mumbai T20 League final 2025: लगातार दूसरे हफ़्ते श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम टी20 फ़ाइनल में हार गई। वानखेड़े स्टेडियम में एमएससी मराठा रॉयल्स ने सोबो मुंबई फाल्कन्स के 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज करके टी20मुंबई लीग का ख़िताब अपने नाम किया। रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर चिन्मय सुतार ने 49 गेंदों पर 53 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि अवैस खान ने 24 गेंदों पर 38 रन की तेज़ पारी खेलकर टीम को गति दी। सुतार को 15 रन पर विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी ने जल्दी आउट कर दिया था। दोनों ने नौ ओवर में 75 रन जोड़े।

सुतार के अर्धशतक और अवैस नौशाद के उपयोगी योगदान से मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग का खिताब जीत लिया। मराठा रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई फाल्कन्स को 20 ओवर में चार विकेट पर 157 रन पर रोक दिया। चिन्मय राजेश सुतार को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज साईराज पाटिल को दिया।

फिर सुतार के 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से बनाए गए 53 रन की बदौलत चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नौशाद ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली और सुतार के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

इससे मराठा रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले मयूरेश टंडेल (नाबाद 50) और हर्ष अघव (नाबाद 45) की 49 गेंदों पर 85 रन की अटूट साझेदारी की मदद से मुंबई फाल्कंस ने चार विकेट पर 157 रन बनाए।

टॅग्स :टी20 ब्लास्टटी20मुंबईआईपीएल 2025श्रेयस अय्यर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या