मुंबई की बारिश और तेज हवाओं से डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम को पहुंचा नुकसान, छत का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

Mumbai Rains: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश का कहर बुधवार को भी जारी रहा और तेज हवाओं ने नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 5, 2020 09:32 PM2020-08-05T21:32:19+5:302020-08-05T21:36:29+5:30

Mumbai Rains Damage Roof of DY Patil Cricket Stadium | मुंबई की बारिश और तेज हवाओं से डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम को पहुंचा नुकसान, छत का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

मुंबई की तेज बारिश में डीवाई पाटिल स्टेडियम की छत का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त (Twitter)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई की तेज बारिश ने नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम की छत को नुकसान पहुंचायाबारिश के साथ तेज हवाओं ने डीवाई पाटिल स्टेडियम की छत के एक हिस्से को क्षतिगस्त कर दिया

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश का कहर बुधवार को भी जारी रहा और इस दौरान चलने वाली तेज हवालों ने नवी मुंबई स्थित ऐतिहासिक डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचाया।

नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेडियम की छत का एक हिस्सा उड़ गया और सोशल मीडिया में स्टेडियम की क्षतिग्रस्त बाहरी रेलिंग की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

वहीं सोशल मीडिया में शेयर एक और वीडियो में मुंबई के वानखेड़े स्टे़डियम की फ्लड लाइट भी तेज हवाओं की वजह से झूलती नजर आई।

मुंबई बारिश: हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी के घर में पानी भरा 

भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया। युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्राइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृह्न्न मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में ‘बेहद तेज बारिश’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तीस साल के युवराज नीदरलैंड के द हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 

मुंबई पुलिस ने की लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील

तेज बारिश ने पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों को भी प्रभावित किया है। चेंबूर, परेल, हिंदमाता, वडाला और मुंबई के अन्य निचलों इलाकों में जल-भराव की खबरें हैं।

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया में जारी संदेश में लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने केवल आवश्यक सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलने को कहा है।

स्थिति का जायजा लेते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से घर के अंदर रहने और केवल आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकलने को कहा था।

ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को पुलिस और रेलवे अधिकारियों, स्वास्थ्य मशीनरी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के साथ समन्वय करने के लिए कहा था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में यह भी कहा गया कि ठाकरे ने अधिकारियों को भारी बारिश के परिणामस्वरूप बिजली की आपूर्ति में व्यवधान, पेड़ों की कटाई और जल भराव से उत्पन्न स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

(PTI इनपुट्स के साथ)

Open in app