LSG vs MI: एलएसजी का सपना टूटा, मुंबई इंडियंस ने 81 रन से हराया, क्वालिफायर- 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी रोहित की टीम

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 101 रन ही बना सकी। क्वालिफायर 2 में मुंबई का सामना अब गुजरात टाइटंस से होगा। आकाश मधवाल ने 5 विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 24, 2023 11:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी पड़ी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंसमुंबई इंडियंस ने एलएसजी को रन 81 से हरायाक्वालिफायर 2 में मुंबई का सामना अब गुजरात टाइटंस से होगा

LSG vs MI: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ये नॉकआउट मैच था और हारने वाले का सफर यहीं खत्म हो गया।  मुंबई इंडियंस (MI) ने इस मैच में लखनऊ को रन से हराया और फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा दिए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 101 रन ही बना सकी। क्वालिफायर 2 में मुंबई का सामना अब गुजरात टाइटंस से होगा। आकाश मधवाल ने 5 विकेट लिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए। 

183 रन का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। 12 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। प्रेरक मांकड़ छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। आकाश मधवाल ने उन्हें ऋतिक शौकीन के हाथों कैच कराया। क्रिस जॉर्डन ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे काइल मेयर्स को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। काइल मेयर्स 3 चौके की मदद से 13 गेंद में 18 रन बनाए। 

8 ओवर तक लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन था। मार्कस स्टोइनिस के 19 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच जीत लेगी। लेकिन पीयूष चावला ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पंड्या को लॉन्ग ऑन पर टिम डेविड के हाथों कैच कराया। क्रुणाल पंड्या 11 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल 10वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमशः आयुष बदोनी और निकोलस पूरन को पवेलियन की राह दिखाई। यहीं मैच में नाटकीय बदलाव आया। 89 रन के स्कोर पर लखनऊ का छठा विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस 27 गेंद में 40 रन बनाकर रन आउट हुए। 92 रन के स्कोर पर लखनऊ की टीम ने सात विकेट गंवा दिए।  गौतम तीन गेंद में दो रन बनाने के बाद दीपक हुड्डा के साथ गलतफहमी के चलते रन आउट हुए। 

इससे पहले मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 41 रन कैमरून ग्रीन ने बनाए। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार विकेट लिए और मुंबई को 200 रन के पार जाने से रोका। श ठाकुर को तीन और मोहसिन खान को एक विकेट मिला। 

ऐसी थी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

लखनऊ सुपर जायंट्स- आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान। 

टॅग्स :आईपीएल 2023लखनऊ सुपरजायंट्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या