अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले युवा खिलाड़ी बने, राशिद-वकार को छोड़ा पीछे

अफगानिस्तान के 17 वर्षीय स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्ता और आयरलैंड के बीच होने हो रहे चौथे वनडे में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 08, 2019 6:15 PM

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान ने चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए।मुजीब उर रहमान ने अपने ही देश के राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अफगानिस्तान के 17 वर्षीय स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्ता और आयरलैंड के बीच होने हो रहे चौथे वनडे में नया रिकॉर्ड कायम किया है। अपने करियर का 27वां मैच खेल रहे रहमान वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के राशिद खान को पीछे छोड़ा।

अफगानिस्तान ने चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने 64, राशिद खान ने 52 और कप्तान असगर अफगान ने 54 रनों की पारी खेली। एक समय 131 रन 7 विकेट खोकर जूझ रही अफगानी टीम को नबी-राशिद ने सहारा दिया। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। आयरलैंड की ओर से जेम्स कैमरन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

वनडे में 50 विकेट लेने वाले युवा गेंदबाज

खिलाड़ी                      देश                                उम्र                    मैचमुजीब उर रहमान    अफगानिस्तान            17 साल 345 दिन     27राशिद खान             अफगानिस्तान            18 साल 185 दिन     26वकार यूनुस            पाकिस्तान                  18 साल 358 दिन     27 

टॅग्स :क्रिकेटअफगानिस्तानराशिद खान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या