धोनी की पत्नी साक्षी की एक ड्रेस पर सोशल मीडिया में हंगामा, लोगों ने किये अजीबोगरीब कमेंट्स

धोनी और साक्षी हाल ही में टी20 और वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड से लौटे हैं। इसके बाद धोनी ने बेटी जीवा और साक्षी के साथ पूर्णा पटेल की शादी में शरीक हुए

By विनीत कुमार | Published: July 31, 2018 05:06 PM2018-07-31T17:06:07+5:302018-07-31T17:06:07+5:30

ms dhoni wife sakshi trolled for dress after posting pictures on instagram | धोनी की पत्नी साक्षी की एक ड्रेस पर सोशल मीडिया में हंगामा, लोगों ने किये अजीबोगरीब कमेंट्स

धोनी और साक्षी (फोटो- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 31 जुलाई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का इंस्टाग्राम का एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। साक्षी ने दरअसल अपनी दोस्त पूर्णा पटेल की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये लेकिन एक फोटो को लेकर बहस शुरू हो गई है। पूर्णा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। इस शादी में साक्षी अपने पति धोनी और बेटी के साथ शामिल हुईं।

इस समारोह में साक्षी ने सिल्वर और पिंक कलर का लहंगा पहना था। कई लोगों ने साक्षी की इस ड्रेस की खूब तारीफ की जबकि कुछ को ये नागवार गुजरा और उन्होंने तरह-तरह के कमेंट्स शुरू कर दिये। एक यूजर ने लिखा, 'धोनी सर का तो ध्यान रख लेती कुछ भी अपलोड कर देते हो।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'प्लीज़ साक्षी आप पर ये सब ड्रेस थोड़ी भी सही नहीं लगती. प्लीज़ आप साड़ी पहनो या कुछ और।'

हालांकि ऐसा नहीं है कि हर किसी को साक्षी की ड्रेस नागवार गुजरी। कई लोगों ने साक्षी की तारीफ भी की और कहा कि किसी के कपड़ों पर टिप्पणी करना गलत है। 

गौरतलब है कि धोनी और साक्षी हाल ही में टी20 और वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड से लौटे हैं। इसके बाद धोनी ने बेटी जीवा और साक्षी के साथ पूर्णा पटेल की शादी में शरीक हुए थे।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Open in app