IPL 2020: CSK के प्लेऑफ से बाहर होने पर छलका साक्षी धोनी का दर्द, कही दिल जीत लेने वाली बात

साक्षी धोनी अक्सर चेन्नई को सपोर्ट करती नजर आती रही हैं। इस सीजन टूर्नामेंट यूएई में होने के कारण वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करती रहती हैं।

By अमित कुमार | Published: October 26, 2020 10:48 AM

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई के बाहर होने पर फैंस भी मयूस दिखाई पड़ रहे हैं।साल 2008 से लेकर 2019 तक चेन्नई ने हर साल प्लेऑफ में जगह बनाई थी।महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी टीम के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी। साल 2008 से लेकर 2019 तक चेन्नई ने हर साल प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन साल 2020 चेन्नई के लिए अच्छा नहीं गुजरा और लगातार हार की वजह से टीम को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। 

चेन्नई के बाहर होने पर फैंस भी मयूस दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी टीम के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साक्षी ने अपने पोस्ट में चेन्नई को विजेता करार दिया और उल्लेख किया कि टीम हमेशा प्रशंसकों के दिलों में सुपर किंग रहेगी। उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक खेल है। तुम कुछ जीतो तुम कुछ हार जाते हो। कई साल हमारी दिलचस्प जीत के साक्षी बने हैं और कुछ साल पीड़ा देने वाली हार के। एक का जश्न मना रहे हैं और दूसरे का दिल टूट रहा है।

उन्होंने आगे लिखा कि कुछ उचित प्रतिक्रिया दूसरों को नहीं। कुछ जीत, कुछ हार और दूसरों को याद आती है। यह सिर्फ एक खेल है। कई प्रचारक और विभिन्न प्रतिक्रियाएं! भावनाओं को खेल कौशल के बहुत सार को हरा नहीं करने दें! यह सिर्फ एक खेल है! नहीं!' कोई हारना नहीं चाहता है, लेकिन सभी विजेता नहीं हो सकते! जब नीचे मारा, स्तब्ध, मैदान से वापस चलना लंबा लग रहा है। जुबली की आवाज़ और आहें दर्द में जोड़ देती हैं, आंतरिक शक्ति नियंत्रण में ले जाती है यह सब सिर्फ एक खेल है !! आप विजेता थे, तो आप अब विजेता हैं!

साक्षी के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इस पर ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। धोनी की टीम चेन्नई के 12 मैचों 8 अंक है। सीएसके अपने बचे हुए दो मुकाबलों को जीतकर फैंस का विश्वास वापस पाना चाहेगी। चेन्नई ने रविवार को आरसीबी को 8 विकेट से हराया था। चेन्नई के अगले दो मुकाबले केकेआर और पंजाब से होंगे।

टॅग्स :साक्षी धोनीएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या