टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, जानिए हुए हैं क्या बदलाव

नई जर्सी की लॉन्चिंग के समय भारतीय कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, महिला टी20 कप्तान हरनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज मौजूद थीं। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 2, 2019 06:02 PM2019-03-02T18:02:43+5:302019-03-02T18:03:56+5:30

MS Dhoni, Virat Kohli, Harmanpreet Kaur unveil Team India's new ODI jersey ahead of World Cup 2019 - Watch | टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, जानिए हुए हैं क्या बदलाव

टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, जानिए हुए हैं क्या बदलाव

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम की पुरुष और महिला टीमों की नई जर्सी को शुक्रवार को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में लॉन्च किया गया। नई जर्सी की लॉन्चिंग 1 मार्च को की गई। भारतीय टीम इस जर्सी में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में खेलती नजर आएंगी।

नई जर्सी की लॉन्चिंग के समय भारतीय कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, महिला टी20 कप्तान हरनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज मौजूद थीं। 

इस नई जर्सी में कुछ ही बदलाव किए गए हैं। कॉलर एरिया ऑरेंज से ब्लू हो गया है और इस पर 1983 वर्ल्ड कप जीत, 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 वर्ल्ड कप जीत की तारीखें कॉलर के पीछे लिखी हैं। 

वहीं जर्सी का बीच वाला हिस्सा आसमानी नीले रंग से और गाढ़ा रंग का हो गया है, जबकि कंधा वाला हिस्सा आसामानी नीला हो गया है। कंधे वाले हिस्से से ऑरैंज रंग की पट्टी को हटा दिया गया है। वहीं इस पट्टी पर नाइकी, बीसीसीआई और भारत का लोगो अपनी जगह पर कायम है।

Open in app