धोनी ने बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद इस टीम के साथ प्रैक्टिस कर चौंकाया

MS Dhoni: बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने के दिन ही एमएस धोनी नमे झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू करके चौंकाया

By भाषा | Published: January 17, 2020 07:55 AM2020-01-17T07:55:57+5:302020-01-17T07:55:57+5:30

MS Dhoni starts practicing with Jharkhand Ranji team after omission from BCCI annual contract list | धोनी ने बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद इस टीम के साथ प्रैक्टिस कर चौंकाया

एमएस धोनी ने बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद की प्रैक्टिस

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी ने झारखंड रणजी टीम के साथ किय अभ्यासधोनी को बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध सूची से किया है बाहर

नई दिल्ली: बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया।

यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिये। इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया।

झारखंड की टीम भी धोनी के अभ्यास से चौंकी

झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा, ‘‘यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वह नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे। उनकी उपस्थिति से ही खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है।’’

धोनी अपने अभ्यास के लिये नई गेंदबाजी मशीन लेकर भी आये। झारखंड की टीम ने जहां लाल गेंद से अभ्यास किया वहीं धोनी ने सफेद गेंद से ही अभ्यास करेंगे। झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 

Open in app