आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, मांगे 40 करोड़ रुपये

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 27, 2019 10:18 AM

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि भुगतान करने की मांग की है। धोनी ने आरोप लगाया है कि आम्रपाली ने उनके साथ समझौते किए, लेकिन इसका उन्हें भुगतान नहीं किया गया। 

बता दें कि साल 2009 में धोनी आम्रपाली ग्रुप के ब्रैंड अम्बेसडर बने थे। इस ग्रुप के साथ धोनी करीब 6 साल तक जुड़े रहे। साल 2016 में जब कंपनी पर हजारों खरीददारों ने ठगी का आरोप लगाया, तो धोनी ने खुद को इससे अलग कर लिया।

उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल शर्मा और डायरेक्टर शिव प्रिय और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में भेजा था।

टॅग्स :एमएस धोनीसुप्रीम कोर्ट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या