आईपीएल से पहले सौरव गांगुली से मिले धोनी, चेन्नई सुपरकिंग्स ने साझा की तस्वीर

चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।'' हालांकि दोनों की मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी या किसी खास प्रजोजन से, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

By शिवेंद्र राय | Published: February 04, 2023 11:24 AM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल से पहले सौरव गांगुली से मिले धोनीसीएसके ने साझा की धोनी और गांगुली की तस्वीर41 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से मुलाकात की है। हालांकि दोनों दिग्गजों की मुलाकात कहां हुई इस बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई लेकिन इस मुलाकात के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर धोनी और गांगुली की तस्वीर शेयर की।

 चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।'' हालांकि दोनों की मुलाकात सिर्फ औपचारिक थी या किसी खास प्रजोजन से, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

41 साल के धोनी के लिए इस बार का आईपीएल आखिरी सीजन होने वाला है। वहीं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली बोर्ड की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का बाद आईपीएल में नई भूमिका निभाते दिखेंगें। गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर बनाया गया है। 

बता दें कि इस साल मार्च के अंत या फिर अप्रैल महीने की शुरुआत में आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत हो सकती है और धोनी ने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। चार बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है इसलिए वह कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। आगामी आईपीएल के सीजन से पहले धोनी खुद को पूरी तरह से लय में वापस लाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्हें नेट्स पर जमकर पसीना बहाते और  स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में खेलते हुए लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल धोनी झारखंड में ही अभ्यास कर रहे हैं।

धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके 9 बार फाइनल में पहुंची है चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है।  धोनी ने आईपीएल में सीएसके लिए अब तक 2008-2022 तक 219 मैचों में कप्तानी की है और टीम को 132 मैचों में जीत दिलाई है। धोनी की कमान में टीम को 85 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा। सीएसके के लिए चेन्नई के कप्तान के रूप में उनका जीत का प्रतिशत 60.77 का रहा है। अपने आखिरी सीजन में धोनी एक बार फिर चैंपियन के रूप में विदाई लेना चाहेंगे। 

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniबीसीसीआईआईपीएल 2023चेन्नई सुपर किंग्सChennai Super Kings
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या