IPL 2020: कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से धोनी ने सोशल डिस्टेंसिंग पर लिये मजे, कहा- क्या हम स्लिप लगा सकते हैं

आईपीएल के 13वें सीजन के पहले महामुकाबले में टॉस के दौरान धोनी ने पूर्व भारती क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक किया।

By अमित कुमार | Published: September 20, 2020 8:28 AM

Open in App
ठळक मुद्दे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस के दौरान शेख जायद स्टेडियम पर एमएस धोनी ने कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक में कुछ ऐसा पूछा जिसकी चर्चाएं हो रही है। धोनी ने टॉस जीतने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिये कुछ वक्त लिया और इस बीच कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक में सवाल पूछा।महेंद्र सिंह धोनी की इस बात को सुनते ही वहां खड़े रोहित-कार्तिक जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

लंबे अर्से बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 19 सितंबर को आईपीएल के साथ ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। धोनी के वापसी के साथ ही वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अपने स्टाइल और लुक के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले धोनी आईपीएल के पहले मैच में भी अपनी दाढ़ी की वजह से चर्चा में रहे। मैच के दौरान से ही धोनी की दाढ़ी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बातें हो रही है। 

कोरोना वायरस के बीच टी20 क्रिकेट यूएई में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस के दौरान शेख जायद स्टेडियम पर एमएस धोनी ने कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक में कुछ ऐसा पूछा जिसकी चर्चाएं हो रही है। धोनी ने टॉस जीतने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिये कुछ वक्त लिया और इस बीच कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक में सवाल पूछा। धोनी ने कार्तिक से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मजाक किया और पूछा कि हम जानना चाहते हैं कि क्या हम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मैदान पर एक स्लिप रख सकते हैं। 

धोनी की बात सुन हंस पड़ते हैं रोहित-कार्तिक

महेंद्र सिंह धोनी की इस बात को सुनते ही वहां खड़े रोहित-कार्तिक जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि अंबाती रायुडु की शानदार पारी और फाफ डुप्लेसिस के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान का जीत से आगाज किया।

मुंबई नहीं खड़ा कर पाई बड़ा स्कोर 

रायुडु ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाये और फाफ डुप्लेसिस (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिये 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम कुर्रेन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाये। चेन्नई ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाये। मुंबई ने अंतिम छह ओवरों केवल 41 रन बनाये और इस बीच छह विकेट गंवाये जिससे वह नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच पाया। 

टॅग्स :एमएस धोनीरोहित शर्माआईपीएल 2020मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या