धोनी ने मसूरी में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ उठाया बर्फबारी का मजा, देखें तस्वीरें

धोनी लंबे समय से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और इस बीच वह नए साल के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए मसूरी गए हुए थे।

By सुमित राय | Published: January 09, 2020 1:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी के वेकेशन की फोटोज साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।धोनी नए साल पर पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी में हॉलिडे मनाने गए थे।धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जमकर बर्फबारी का मजा उठाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी लंबे समय से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और इस बीच वह नए साल के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए मसूरी गए हुए थे। जहां उन्होंने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जमकर बर्फबारी का मजा उठाया।

धोनी के वेकेशन की फोटोज साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। धोनी और उनकी फैमिली मसूरी के रॉक विला कॉटेज मे रुकी थी।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें वह अपने माता-पिता और धोनी व जीवा के साथ दिख रही है। वहीं दूसरे फोटो में वह धोनी के साथ बर्फ साफ करती हुई भी नजर आ रही हैं।

जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी कुछ फोटोज शेयर की गई हैं।

इसके अलावा धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम से हॉलिडे का दो वीडियो शेयर किया था। एक वीडियो में वह जीवा के साथ बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में जीवा गाना गाते दिख रही हैं।

बता दें कि धोनी आखिरी बार आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और उसके बाद से ही वह मैदान से दूर हैं। इस बीच कई बार उनके रिटायरमेंट की चर्चा होती रही, लेकिन उन्होंने संन्यास को लेकर कुछ खुलकर नहीं कहा। हालांकि एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा था कि जनवरी तक उनसे उनके प्लान के बारे में न पूछें, लेकिन जनवरी आने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीजीवाभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या