महेंद्र सिंह धोनी बने 'टी20 का किंग', रन मशीन विराट कोहली को दी मात

एक ऑनलाइन सर्वे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'टी20 का किंग' चुना गया है। ये

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 13, 2020 04:23 PM2020-10-13T16:23:06+5:302020-10-13T16:36:21+5:30

MS Dhoni Declared ‘T20 Ka King’ In An Online Survey | महेंद्र सिंह धोनी बने 'टी20 का किंग', रन मशीन विराट कोहली को दी मात

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 197 मैच खेले हैं।

googleNewsNext
Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी बने 'टी20 का किंग'।सर्वे के फाइनल में विराट कोहली को हराया।128 क्रिकेटरों का नाम था सर्वे में शामिल।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इस सीजन आईपीएल में भले ही प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन ऑनलाइन स्पोर्ट्स रेडियो चैनल स्पोर्ट्स फ्लैश द्वारा करवाए गए सर्वे में माही ने विराट कोहली को पछाड़कर टी20 के किंग का खिताब हासिल कर लिया है।

12 लाख लोगों के बीच किए गए इस सर्वे में एक पैनल और स्पोर्ट्स फ्लैश के कमेंटेटर द्वारा विश्व के 128 क्रिकेटरों को चुना गया था। इसके बाद अलग-अलग स्टेज के 127 मैच हुए, जिसके लिए वोटिंग सोशल मीडिया पर हुई।

इसमें सेमीफाइनल में धोनी का मुकाबला युवराज सिंह, जबकि रोहित शर्मा का मुकाबला विराट कोहली के साथ हुआ। यहां से विराट कोहली और धोनी फाइनल के लिए पहुंचे, जहां माही को विजेता घोषित किया गया।

विराट कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर

विराट कोहली 86 टेस्ट की 145 पारियों में 10 बार नाबाद रहते 7240 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक, 22 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक जड़े हैं। बात अगर 248 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 39 बार नाबाद रहते हुए विराट 11867 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में कोहली 43 सेंचुरी और 58 फिफ्टी लगा चुके हैं।

वहीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कोहली 82 मुकाबलों में 24 अर्धशतक की मदद से 2794 रन बना चुके हैं। कोहली ने अब तक 184 आईपीए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 शतक और 38 अर्धशतक के दम पर 5668 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का करियर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन ठोके। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई।

वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन जुटाए। माही 197 आईपीएल मैचों में 23 फिफ्टी के दम पर 4544 रन बना चुके हैं।

Open in app