धोनी ने जीवा-साक्षी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया अपने बर्थडे का जश्न, देखें वीडियो

MS Dhoni 37th birthday: धोनी ने अपने जन्मदिन का जश्न, जीवा, साक्षी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मनाया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 7, 2018 10:07 AM2018-07-07T10:07:11+5:302018-07-07T10:07:11+5:30

MS Dhoni celebrates his Birthday bash with Ziva, Sakshi and indian team players, watch Video | धोनी ने जीवा-साक्षी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया अपने बर्थडे का जश्न, देखें वीडियो

धोनी ने जीवा और साक्षी के साथ मनाया अपना 37वां जन्मदिन

googleNewsNext

कार्डिफ, 07 जुलाई: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय टी20 सीरीज खेलने के लिए धोनी इंग्लैंड में है और उन्होंने अपने 37वें जन्मदिन का जश्न कार्डिफ में अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी के साथ केक काटकर मनाया। 

धोनी के एक फैन अकाउंट से ट्विटर पर धोनी के 37वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस वीडियो में धोनी, साक्षी और जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद हैं। पंड्या ब्रदर्स, हार्दिक और क्रुनाल भी 'हैपी बर्थडे माही' गाते नजर आ रहे हैं। 


धोनी को उनके 37वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुरेश रैना और वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हरभजन सिंह तक कई स्टार क्रिकेटरों ने विश किया है। (पढ़ें: एमएस धोनी के 37वें जन्मदिन पर सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया विश, लिखा, 'ओम फिनिशाया नम:')






धोनी ने शुक्रवार को अपने 37वें बर्थडे से पहले एक और इतिहास रचा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने के साथ ही वह सचिन और द्रविड़ के बाद 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए।

 

Open in app