IPL: छक्के लगाने के मामले में गेल के आसपास भी नहीं कोई खिलाड़ी, इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है।

By सुमित राय | Published: March 31, 2019 07:52 AM2019-03-31T07:52:38+5:302019-03-31T11:46:35+5:30

Most Sixes in IPL History: Chris Gayle first batsman to smash 300 Six | IPL: छक्के लगाने के मामले में गेल के आसपास भी नहीं कोई खिलाड़ी, इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

IPL: छक्के लगाने के मामले में गेल के आसपास भी नहीं कोई खिलाड़ी, इन्होंने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। गेल ने यह उपलब्धि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 115वें मैच में हासिल की।

क्रिस गेल आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्‍होंने आईपीएल में अब तक 192 छक्‍के जड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने आईपीएल में 187 छक्के लगाए हैं।

गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिशेल मैक्लेंघन के फेंके तीसरे ही ओवर में मिडऑन के ऊपर से लगातार दो छक्के जड़कर अपने तीन सौ छक्के पूरे कर लिए। मुंबई के खिलाफ क्रिस गेल ने 24 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। गेल को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने बाउंड्री लाइन पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाल खिलाड़ी

खिलाड़ीटीममैचछक्के
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब115302
एबी डिविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर143192
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स177187
सुरेश रैनाचेन्नई सुपर किंग्स178186
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस176185
Open in app