मोहम्मद कैफ ने लोगों को दी क्रिसमस की बधाई, जानिए क्या आया सोशल मीडिया यूजर्स का जवाब

कैफ ने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया और फोटो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

By सुमित राय | Updated: December 26, 2017 18:26 IST

Open in App

सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार किसी ना किसी सिलेब्रिटी को ज्ञान देते रहते हैं और उन्हें ट्रोल करते हैं। ताजा मामला है पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का। कैफ ने अपने घर पर परिवार के साथ क्रिसमस मनाया और फोटो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को कैफ का क्रिसमस मनाना पसंद नहीं आया और लोगों ने कैफ के क्रिसमस मनाने को इस्लाम के खिलाफ बताया और कहा कि एक मुस्लिम का ऐसा करना उसके धर्म के खिलाफ है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या किए ट्वीटसोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'कैफ सर, आप मुसलमान होकर मैरी क्रिसमस बोल रहे हैं। शर्म आनी चाहिए आपको।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाईजान, मेरा दिल दुख गया ये पोस्ट देखकर। डिलीट करिए इसे। ये त्यौहार हम मुसलमानों का नहीं है। इसकी मुबारकबाद देना भी गुनाह है।

पहले भी हो चुके हैं ट्रोलऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर ट्रोल के शिकार हुए हों। इससे पहले जनवरी में सूर्य नमस्कार की फोटो शेयर करने के बाद भी वह ट्रोल हुए थे। कैफ ने सूर्य नमस्कार की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि सूर्य नमस्कार पूरे फिजिकल सिस्टम का वर्कआउट है। इसके लिए किसी मशीन की जरूरत नहीं पड़ती।

कैफ के इस ट्वीट के बाद लोगों ने कई भद्दी टिप्पणियां की और उन पर अपनी धार्मिक धारणा का उल्लघंन करने का आरोप लगाया। हालांकि, कैफ इससे परेशान नहीं हुए और ट्रोलर्स को जमकर जवाब दिया। अपने जवाब में कैफ ने कहा था कि शारीरिक कसरत का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :मोहम्मद कैफ ट्रोलमोहम्मद कैफक्रिसमस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या