मयंक अग्रवाल का शतक, स्टंप तक भारत के चार विकेट पर 221 रन

By भाषा | Published: December 03, 2021 5:43 PM

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर भारत ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक की बदौलत शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक चार विकेट पर 221 रन बना लिये।

भारत ने अपने तीन विकेट 80 रन पर गंवा दिये थे लेकिन मयंक के शतक ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। वह 120 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर रिद्धिमान साहा 25 रन बनाकर डटे हैं।

न्यूजीलैंड के लिये मुंबई में जन्में एजाज पटेल ने दिन के चारों विकेट झटके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या