Ind vs Aus: शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद मयंक अग्रवाल ने किया कमाल, तोड़ डाला सुनील गावस्कर का ये बड़ा रिकॉर्ड

नाइट वॉचमैन जसप्रीत बुमराह दिन के खेल के दूसरे ओवर में आउट हुए और इसके साथ ही भारतीय विकेटों की झड़ी लग गई। भारत का कोई भी बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सका।

By अमित कुमार | Published: December 19, 2020 1:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देमयंक अग्रवाल अब टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। मयंक अग्रवाल ने सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया। इस मैच में भारत ने करीब अपने 88 साल के इतिहास में न्यूनतम स्कोर का नया रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सिर्फ 36 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे पहले भारतीय टीम का टेस्ट स्कोर में न्यूनतम  स्कोर 42 रन था, जो उसने साल 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। लेकिन एडिलेड में 19 दिसंबर को भारत ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय बल्लेबाजी की स्थिति इतनी खराब थी कि कोई बल्लेबाद दहाई का आकड़ा भी न छू सका। 

इस पारी के दौरान भारत के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मयंक ने इस पारी के दौरान सबसे अधिक 9 रन बनाए। अपने पारी में 9वां रन बनाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही मयंक अग्रवाल भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

मयंक ने टेस्ट में 1000 रन पूरा करने के लिए सिर्फ 19 पारियों का सहारा लिया। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा। गावस्कर ने 21 पारियों मे अपने 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 14 पारियां खेली थी। वहीं दूसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिन्होंने 1000 पूरे करने के लिए 18 पारियां खेली थी। 

टॅग्स :मयंक अग्रवालसुनील गावस्करभारत Vs ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या