WTC Final से पहले बढ़ी विराट कोहली की टेंशन, भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड के लिए खेलेंगे मैक्‍सवेल

WTC Final India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

By अमित कुमार | Published: June 11, 2021 12:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये दोनों टीम जमकर मेहनत कर रही है।न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है।वहीं भारतीय खिलाड़ी नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

WTC Final India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले गुरुवार को एजियस बाउल से सटे मैदान पर पहली बार समूह में अभ्यास किया। डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। यह पहला अवसर था जबकि खिलाड़ियों को अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरने की अनुमति दी गयी। 

इससे पहले ब्रि​टेन पहुंचने के बाद उन्हें तीन दिन तक कड़े क्वारिंटन पर रहना पड़ा था जबकि बाद में वे अलग अलग समय में जिम्नेजियम जाते थे या मैदान पर अभ्यास के लिये आते थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभ्यास सत्र का संक्षिप्त वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। बीसीसीआई ने लिखा कि हमने पहली बार समूह में अभ्यास किया और सभी उत्साहित थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये भारतीय टीम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 

फाइनल से पहले नेट पर पसीना बहा रहे भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ियों ने नेट पर पूरा समय बिताया तथा विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने पर्याप्त समय तक बल्लेबाजी की। गेंदबाजों ने भी जमकर पसीना बहाया। सभी मुख्य गेंदबाजों इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। नेट अभ्यास के बाद क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने खिलाड़ियों को कैच का अभ्यास कराया।

मैक्सवेल को रोकने के लिए विराट कोहली को बनाना होगा प्लान 

टेस्‍ट चैंपियनशिप के इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैक्सवेल खेलते नजर आएंगे। यह ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्‍लेन मैक्‍सवेल नहीं हैं, बल्कि न्‍यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज थॉमस विलियम मैक्‍सवेल लाथम हैं। लेकिन विराट कोहली की टीम को इनसे भी बड़ा खतरा हो सकता है। लाथम ने भारत के खिलाफ 6 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इनमें उन्‍होंने 31.36 के औसत से 345 रन बनाए हैं। 

टॅग्स :विराट कोहलीटॉम लैथमकेन विलियम्सनभारत vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या