मार्टिन गप्टिल ने तूफानी बैटिंग से मचाया कोहराम, टी20 ब्लास्ट में सिर्फ 35 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी

Martin Guptill: मार्टिन गप्टिल ने टी20 ब्लास्ट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में ठोकी तूफानी सेंचुरी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 28, 2018 10:17 AM2018-07-28T10:17:09+5:302018-07-28T10:25:09+5:30

Martin Guptill scores 35-ball century in T20 Blast | मार्टिन गप्टिल ने तूफानी बैटिंग से मचाया कोहराम, टी20 ब्लास्ट में सिर्फ 35 गेंदों में ठोक दी सेंचुरी

मार्टिन गप्टिल

googleNewsNext

लंदन, 28 जुलाई: न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के टी20 ब्लास्ट में अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया। गप्टिल ने शुक्रवार को वोरसेस्टरशर की तरफ से नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ महज 38 गेंदों में 102 रन की जोरदार पारी खेली। गप्टिल ने अपना शतक महज 35 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ठोक दिया। गप्टिल की इस तूफानी पारी की बदौलत 188 रन के लक्ष्य को वोरसेस्टरशर ने महज 13.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

गप्टिल ने ठोकी टी20 इतिहास की चौथी सबसे तेज सेंचुरी

ये टी20 इतिहास में चौथी संयुक्त सबसे तेज सेंचुरी है। 35 गेंदों में टी20 सेंचुरी जड़ते हुए गप्टिल ने नामीबिया के लुइस वान डर, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 के आईपीएल में सिर्फ 20 गेंदों में शतक जड़ा था। 

गप्टिल की तूफानी पारी में उड़ा नॉर्थम्पनटशर

188 रन के लक्ष्य के जवाब में गप्टिल और जो क्लार्क ने पहले विकेट के लिए महज 10.1 ओवर में ही 162 रन जोड़ दिए। इस स्कोर पर गप्टिल 38 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। जो क्लार्क ने 33 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की नााद पारी खेली। ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर नाबाद रहे।  

इस मैच का आकर्षण रही मार्टिन गप्टिल की तूफानी पारी। उन्होंने नॉर्थम्पनशर के एक गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन के एक ओवर में 22 रन ठोक दिए। ग्लीसन को हटाकर गेंदबाजी के लिए लाए गए दक्षिण अफ्रीका के रोरी केल्नवेल्ट के ओवर में भी गप्टिल ने 22 रन ठोकते हुए महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 

गप्टिल ने कोएत्जर के ओवर में दो लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ते हुए महज 35 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। हालांकि वह ग्लीसन को उठाकर मारने के चक्कर में 11वें ओवर में जोश कॉब के हाथों कैच आउट हो गए, लेकिन तब तक वह अपनी टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा चुके थे।

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल-30 गेंदें
ऋषभ पंत-32 गेंदें
एंड्रयू सायमंड्स-34 गेंदें
लुइस वान डर-35 गेंदें
डेविड मिलर-35 गेंदें
मार्टिन गप्टिल-35 गेंदें

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app