संजय दत्त की वाइफ ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा कुछ ऐसा कि मजे ले रहे हैं फैंस

मान्यता ने धोनी के साथ सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कुछ ऐसा कैप्शन लिखा कि फैंस मजे ले रहे हैं।

By सुमित राय | Published: September 25, 2018 07:17 PM2018-09-25T19:17:48+5:302018-09-25T19:17:48+5:30

Manyata Dutt shared photo with MS Dhoni on Instagram | संजय दत्त की वाइफ ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा कुछ ऐसा कि मजे ले रहे हैं फैंस

मान्यता दत्त दुबई में हॉलीडे मना रही हैं तो धोनी एशिया कप में खेल रहे हैं।

googleNewsNext

दुबई, 25 सितंबर। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त बच्चों के साथ दुबई में हॉलीडे मना रही हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से हुई और उन्होंने बिना देर किए सेल्फी ले ली। मान्यता ने धोनी के साथ सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कुछ ऐसा कैप्शन लिखा कि फैंस मजे ले रहे हैं।

मान्यता दत्त ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, MSD & MSD। तस्वीर के कैप्शन को पढ़ कुछ फैंस मजे ले रहे हैं तो कुछ तारीफें भी कर रहे हैं। बता दें कि पहले एमएसडी का मतलब मान्यता संजय दत्त है तो दूसरे एमएसडी का मतलब महेंद्र सिंह धोनी है।

View this post on Instagram

इस सेल्फी में धोनी और मान्यता ने दोनों सेम ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और झक्कास, जबरदस्त, लाजवाब, अवसम जैसे कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि एमएस धोनी भारतीय टीम के साथ एशिया कप खेलने के लिए दुबई में हैं, जबकि संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं तो मान्यता दत्त अपने बच्चों के साथ दुबई में टाइम स्पेंट कर रही हैं।

Open in app