MS Dhoni: 'बोले जो कोयल' गाते हुए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

एक ई-बाइक ब्रांड के विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी को फाल्गुनी पाठक का लोकप्रिय गीत 'बोले जो कोयल' गाते हुए और सायकिल चलाते हुए देखा जा सकता है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 05, 2024 5:25 PM

Open in App
ठळक मुद्दे'बोले जो कोयल' गाते हुए नजर आए महेंद्र सिंह धोनीविज्ञापन में अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन करके सबको हैरान कर दियाएक ई-बाइक ब्रांड के विज्ञापन में गाते हुए और सायकिल चलाते हुए देखा जा सकता है

MS Dhoni singing Bole jo Koyal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नए विज्ञापन में अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन करके सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने सनसनीखेज बिग-हिटिंग बैटिंग से प्रशंसकों को खुश करने वाले धोनी ने 'बोले जो कोयल' गीत को अपनी आवाज में गाकर सबको हैरान कर दिया है। 

एक ई-बाइक ब्रांड के विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी को फाल्गुनी पाठक का लोकप्रिय गीत  'बोले जो कोयल' गाते हुए और सायकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियों में देखा जा सकता है कि धोनी अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर सुंदर ग्रामीण इलाकों में घूम रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो इसलिए भी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि काफी समय पहले उनका  'बोले जो कोयल' गाने पर डॉंस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो पर खूब मीम बने थे। अब इसी गाने को खुद गाकर और विज्ञापन शूट करके धोनी ने ट्रोलर्स को खुद ही ट्रोल कर दिया है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा आईपीएल में सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन अब भी उनके बल्ले से चौके-छक्के वैसे ही निकल रहे हैं। धोनी को अब तक केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने धुंआधार पारी खेली। इस मैच में सीएसके भले ही हार गई हो लेकिन धोनी की बल्लेबाजी ने सबके खुश कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण में अब तक 17 मैच खेले जा चुके हैं। सिर्फ एक पारी के दम पर एमएस धोनी 231.25 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा तेजी से रन बनाने के मामले में  तीसरे नंबर पर हैं। 

टॅग्स :एमएस धोनीMahendra Singh Dhoniचेन्नई सुपर किंग्सवायरल वीडियो

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या