India Vs Ireland: पहले टी20 में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

Ind Vs Ireland: डबलिन में भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: June 27, 2018 07:42 PM2018-06-27T19:42:24+5:302018-06-28T00:08:31+5:30

live score india vs ireland 1st t20 match live update from dublin | India Vs Ireland: पहले टी20 में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

India Vs Ireland

googleNewsNext

डबलिन, 27 जून: रोहित शर्मा के 97 रनों और फिर कुलदीप यादव (21/4) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने आयरलैंड को पहले टी20 में 76 रनों से हरा दिया है। भारत के 5 विकेट खोकर 208 रन बनाने के बाद लक्ष्या का पीछा करने उतरी आयरिश टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना सकी। आयरलैंड की ओर से जेम्स शैनन से सबसे अधिक 60 रन बनाए।

इससे पहले रोहित की शानदार बल्लेबाजी और शिखर धवन के 74 रनों की बदौलत भारत ने 209 रनों का लक्ष्य आयरलैंड को दिया था। टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और 160 रन जोड़े। वहीं, आयरलैंड की ओर से पीटर चेज ने 4 विकेट झटके। पीटर ने तीन विकेट आखिरी ओवर में निकाले।

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भारतीय टीम की नजरें आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 में जीत हासिल करते हुए सीजन की शुरुआत करने की है। यह भारत का 100वां टी20 मैच भी था।

India Vs Ireland 1st T20 Live Score

- 20 ओवर में आयरलैंड की 209 के लक्ष्य का पीछा करती हुई 9 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। भारत ने 76 रनों से जीता मैच

- 19 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर- 129/9. 6 गेंदों पर अब आयरलैंड को जीत के लिए 80 रनों की जरूरत

- 18 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 126/9.  आखिरी जोड़ी मैदान पर। भारत की ओर से अब तक कुलदीप ने 4 विकेट झटके हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए हैं।

- 11 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर- 83/3

- 10 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोक- 73/3

- 9.3 ओवर: आयरलैंड को तीसरा झटका। कुलदीप यादव ने लिया सिमी सिंह (7 रन) का विकेट। अब गैरी विल्सन बैटिंग के लिए आए हैं। इस बीच शैनॉन 30 गेंदों पर 52 रन बना चुके हैं। 

- 9 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर- 72/2

- 7 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर- 53/2

- 6.3 ओवर: भारत को दूसरी सफलता। युजवेंद्र चहल ने एंड्रियू बलबिर्नी (11) को भेजा पविलियन, धोनी ने किया स्टंप। अब बैटिंग के लिए सिमी सिंह आए हैं।

- 5 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर- 37/1

- दूसरे ओवर में आयरलैंड को पहला झटका। जसप्रीत की गेंद पर पॉल स्टर्लिंग कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट। अब बैटिंग के लिए एंड्रियू बलबिर्नी आए हैं।

- पॉल स्टर्लिंग और जेम्स शैनन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

- आयरलैंड की पारी शुरू। 

- 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। आयरलैंड के सामने 209 रनों का लक्ष्य

19.5 ओवर: कोहली आउट। भारत को पांचवां झटका। पीटर इस ओवर में तीन विकेट ले चुके हैं।

19.3 ओवर: रोहित शर्मा (97) बोल्ड। अब विराट कोहली बैटिंग के लिए आए हैं। रोहित ने 61 गेंदों की पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाए।

- 19.2 ओवर: धोनी आउट। पीटर चेज ने लिया विकेट। धोनी 11 रन बनाकर आउट हुए।

- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 187/2. रोहित शर्मा 57 गेंदों पर 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी में वह 5 छक्के और 8 चौके लगा चुके हैं।

- 17.5 ओवर: भारत को दूसरा झटका। सुरेश रैना 10 रन बनाकर आउट। पीटर चेज ने लिया विकेट। अब बैटिंग के लिए एमएस धोनी को ऊपर भेजा गया है।


- 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 160/1. रोहित शर्मा 51 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15.6 ओवर: भारत को पहला झटका। धवन 45 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट। केविन ओ ब्रायन ने लिया विकेट। अब बैटिंग के लिए सुरेश रैना आए हैं। धवन ने अपनी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके लगाए।

- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 111/0. धवन 34 गेंदों पर 57 रन और रोहित शर्मा 38 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 94/0. इस ओवर से 10 रन आए।

- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 84/0.  धवन 24 गेंदों पर 42 रन और रोहित शर्मा 30 गेंदों पर 37 रन बना चुके हैं। धवन ने अपनी पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा ने एक छक्का और चार चौके जड़े हैं।

- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 50/0. धवन 10 गेंदों पर 22 रन और रोहित शर्मा 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 2.5 ओवर: धवन ने जड़ा इस मैच का पहला छक्का। अगले ही गेंद पर इसके बाद चौका। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/0

- 1.3 ओवर: रोहित शर्मा ने लगाया मैच का पहला चौका। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रोहित के बल्ले से चौका निकला। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर- 11/0

- रोहित ने तीसरे गेंद पर खोला भारत का खाता, एक ओवर के बाद भारत का स्कोर- 1/0

- भारत के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने उतरे। आयरलैंड की ओर से बॉयड रैंकिन कर रहे हैं पहला ओवर।

- आयरलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला


- रात 8.30 बजे से शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, जेम्स शैनन, एंड्रियू बलबिर्नी, सिमी सिंह, स्टुअर्ट पोएंटर, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ज डॉकरेल, पीटर चेज, बॉयड रैंकिन।

Open in app