Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 78 रन से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर, मिरे का धमाका, 38 गेंद और 82 रन

Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स इस जीत के साथ ही अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले पायदान पर गुजरात की टीम है। इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट 198 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 22, 2022 2:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया कैपिटल ने भीलवाड़ा किंग्स को 19.2 ओवर में सिर्फ 120 रन पर आउट किया।कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार वापसी की। गंभीर इरफान पठान पर भारी पड़ गए। इंडिया कैपिटल्स का नेतृत्व गंभीर कर रहे हैं।

Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 78 रन से हरा दिया। इंडिया कैपिटल्स इस जीत के साथ ही अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले पायदान पर गुजरात की टीम है। इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट 198 रन बनाए।

इंडिया कैपिटल ने भीलवाड़ा किंग्स को 19.2 ओवर में सिर्फ 120 रन पर आउट कर लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में सीजन का अपना पहला गेम जीता। कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार वापसी की। गंभीर इरफान पठान पर भारी पड़ गए। इंडिया कैपिटल्स का नेतृत्व गंभीर कर रहे हैं।

भीलवाड़ा किंग्स की कप्तानी इरफान पठान कर रहे हैं। इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी और गुजरात जायंट्स ने शुरुआती मुकाबले में 3 विकेट से हराया था। वहीं दूसरी ओर भीलवाड़ा किंग्स ने मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

दोनों टीम ने एक हार और एक जीत के साथ अंक तालिका में बने हुए हैं। गंभीर मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। कैपिटल्स के सुलेमान मिरे ने धमाका कर दिया। 38 गेंद में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। मिरे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टॅग्स :बीसीसीआईटीम इंडियाइरफान पठानगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या