श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस की गाड़ी से शख्स की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप हैं कि उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति के कुचलने से मौत हो गई...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 05, 2020 12:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देकुसल मेंडिस की गाड़ी से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।पुलिस ने किया मेंडिस को गिरफ्तार।कुसल मेंडिस को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

श्रीलंकाई बल्लेबाजकुसल मेंडिस ने रविवार (4 जुलाई) को अपनी गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उस शख्स की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मेंडिस को गिरफ्तार कर लिया है।

साइकिल सवार शख्स को कुचला: मेंडिस की गाड़ी से कोलंबो के उपनगर पनादुरा में तड़के सुबह 5:30 बजे 74 वर्षीय एक साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ये शख्स गोकारेला का रहने वाला था। गंभीर चोटों के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुसल मेंडिस ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।" title="कुसल मेंडिस ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।"/>
कुसल मेंडिस ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

गैर-इरादतन हत्या का मामला हो सकता है दर्ज: कुसल मेंडिस का मेडिकल चेकअप कराया जा चुका है। उन्हें आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। कुसल मेंडिस पर इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हो सकता है। हालांकि ये उनके बयान पर भी काफी हद तक निर्भर करेगा। फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का इस पर कोई बयान नहीं आया है।

प्रदर्शन पर एक नजर: कुसल मेंडिस ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। कुसल 44 टेस्ट की 85 पारियों में 4 बार नाबाद रहते 2995 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 76 वनडे मैचों की करें, तो इसमें मेंडिस ने 2167 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में ये बल्लेबाज 2 सेंचुरी और 17 फिफ्टी लगा चुका है। वहीं 26 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 5 अर्धशतक के दम पर उन्होंने 484 रन बनाए हैं।

मेंडिस 9 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं।

कुसल मेंडिस श्रीलंका के प्रमुख क्रिकेटर में शुमार हैं। वह फिलहाल अपनी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। मेंडिस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।

लोकुराची को मिल चुकी 4 साल की सजा: श्रीलंका के स्पिनर कौशल लोकुराची को भी 2003 में महिला राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने पर चार साल की जेल की निलंबित सजा मिली थी।

टॅग्स :कुसल मेंडिसश्रीलंका क्रिकेटश्रीलंका क्रिकेट टीमश्रीलंका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या