अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत थी कोहली की ये गर्लफ्रेंड, शॉपिंग करते हुए फोटोज हुई थी वायरल!

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी।

By सुमित राय | Published: November 5, 2018 07:27 AM2018-11-05T07:27:02+5:302018-11-05T07:27:02+5:30

Know all about Virat Kohli's Ex-Girlfriend Izabelle Leite | अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत थी कोहली की ये गर्लफ्रेंड, शॉपिंग करते हुए फोटोज हुई थी वायरल!

इजाबेल लिटे ने खुद कोहली से रिलेशन का खुलासा किया था।

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली थी। कोहली और अनुष्का ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। कोहली के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे है उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। क्या आपको पता है कि अनुष्का को डेट करने से पहले विराट कोहली कई लड़कियों को डेट कर चुके थे।

कोहली की इन गर्लफ्रेंड्स में ब्राजील की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल इजाबेल लिटे भी थी और इन दोनों के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं। खूबसूरती के मामले में इजाबेल लिटे अनुष्का शर्मा से भी ज्यादा खूबसूरत थी और कोहली उनसे शादी भी करना चाहते थे।

इजाबेल लिटे ने साल 2013 में फिल्म 'सिक्सटीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अगले ही साल इजाबेल की दूसरी फिल्म आई 'पुरानी जिन्स'। साल 2014 में फिल्म 'सिक्सटीन' के लिए इजाबेल को लाइफ ओके का बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड में दिया गया। हालांकि इन दोनों फिल्मों के बाद इजाबेल को कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं मिली। हाल ही में इजाबेल को गुरु रंधावा के सॉन्ग लाहौर में देखा गया था।

विराट कोहली और इजाबेल के रिलेशन का खुलासा साल 2013 में तब हुआ, जब दोनों को सिंगापुर में शॉपिंग करता हुए देखा गया था। उस समय इजाबेज विराट कोहली के साथ सिंगापुर की स्ट्रीट पर घूमते नजर आई थीं। हालांकि तब उनकी पहली फिल्म भी नहीं आई थी और उन्हे कोई नहीं जानता था।

Open in app