IPL 2023: केदार जाधव ने इस खिलाड़ी को बताया महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी, जानें क्या कहा

केदार जाधव को लगता है कि रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) का उत्तराधिकारी होना चाहिए।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 15, 2023 11:47 AM2023-04-15T11:47:25+5:302023-04-15T11:50:51+5:30

Kedar Jadhav replies about who should replace MS Dhoni as CSK captain | IPL 2023: केदार जाधव ने इस खिलाड़ी को बताया महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी, जानें क्या कहा

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2023 एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का आखिरी सीजन होने की उम्मीद है।जाधव ने सीएसके कप्तान के पद के संभावित दावेदार के रूप में बेन स्टोक्स का भी उल्लेख किया।रुतुराज गायकवाड़ 2019 से सीएसके टीम का हिस्सा हैं।

नई दिल्ली: केदार जाधव को लगता है कि रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) का उत्तराधिकारी होना चाहिए। दरअसल, आईपीएल 2023 एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का आखिरी सीजन होने की उम्मीद है। 

जाधव ने सीएसके कप्तान के पद के संभावित दावेदार के रूप में बेन स्टोक्स का भी उल्लेख किया, लेकिन उन्होंने कहा कि कम्पटीशन में बने रहने के लिए स्टोक्स को मौजूदा सत्र में वास्तव में अच्छा खेलना होगा। आईपीएल कमेंटेटर केदार जाधव ने कहा, "मुझे लगता है कि रुतुराज गायकवाड़ एमएस धोनी के बाद सीएसके के कप्तान हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा के साथ बेन स्टोक्स भी एक और संभावित कप्तान हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन इसके लिए स्टोक्स को इस साल सीएसके के लिए वास्तव में अच्छा खेलना होगा। उपलब्धता एक और मुद्दा है। इसलिए मुझे लगता है कि एमएस धोनी के बाद रितुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी करने का सबसे अच्छा विकल्प है।" सीएसके ने आईपीएल 2023 की नीलामी में स्टोक्स को 16।25 करोड़ रुपये में साइन किया था। दूसरी ओर, रुतुराज गायकवाड़ 2019 से सीएसके टीम का हिस्सा हैं।

रुतुराज गायकवाड़ को फ्रैंचाइजी के साथ अपने पहले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन गायकवाड़ को 2020 में छह मैच खेलने को मिले और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिछले कुछ वर्षों में दाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज सीएसके की बल्लेबाजी लाइन अप की रीढ़ बन गया है। आईपीएल में बल्ले से उनका औसत 40 से अधिक है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है।

Open in app