कैगिसो रबाडा ने किया कमाल, आखिरी ओवर में चार चौके जड़े, दक्षिण अफ्रीका 33 रन से जीता

दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन मार्कराम ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौकों समेत 17 रन जोड़े। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2021 08:45 PM2021-07-20T20:45:47+5:302021-07-20T20:46:56+5:30

Kagiso Rabada wonders hit four fours last over South Africa won by 33 runs | कैगिसो रबाडा ने किया कमाल, आखिरी ओवर में चार चौके जड़े, दक्षिण अफ्रीका 33 रन से जीता

कैगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौके जड़े।

googleNewsNext
Highlightsकेविन ओब्रायन को रबाडा ने पहली गेंद पर रवाना कर दिया।जॉर्ज डॉकरेल और एंडी बालबर्नी को लुंगी एंगिडी ने विकेट के पीछे लपकवाया।आखिरी जोड़ी बैरी मैकार्थी और जोश लिटिल ने 44 रन की नाबाद साझेदारी की।

डबलिनः आयरलैंड को अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 33 रन से पराजय का सामना करना पड़ा।

 

 

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन बनाये। कैगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौके जड़े। जवाब में आयरलैंड ने आठवें ओवर में ही 5 विकेट 46 रन पर गंवा दिये थे। बीस ओवर पूरे होने पर टीम नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

वनडे सीरीज 1 . 1 से ड्रा रहने के बाद टी20 से उम्मीद बंधी थी लेकिन पहला ही मैच एकतरफा रहा। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने जॉर्ज लिंडे की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। केविन ओब्रायन को रबाडा ने पहली गेंद पर रवाना कर दिया।

जॉर्ज डॉकरेल और एंडी बालबर्नी को लुंगी एंगिडी ने विकेट के पीछे लपकवाया। आयरलैंड के पांच विकेट 46 रन पर गिर गए जब आखिरी मैच में शतक जमाने वाले सिमी सिंह चार रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर बोल्ड हुए। शम्सी ने 27 रन देकर चार विकेट लिये।

आखिरी जोड़ी बैरी मैकार्थी और जोश लिटिल ने 44 रन की नाबाद साझेदारी की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन मार्कराम ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौकों समेत 17 रन जोड़े। 
 

Open in app