ENGvsIND 5th Test: साल 2022 में टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने जॉनी बेयरस्टो, उस्मान ख्वाजा का तोड़ा रिकॉर्ड

खबर लिखे जाने तक इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 91 रन पर नाबाद हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन पर खेल रही है।

By रुस्तम राणा | Published: July 03, 2022 5:05 PM

Open in App

ENG vs IND 5th Test: बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और भारत के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लिश जॉनी बेयरस्टो साल 2022 में टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के 822 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेल के तीसरे दिन बेयरस्टो ने अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया है। खबर लिखे जाने तक इंग्लिश बल्लेबाज 91 रन पर नाबाद हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन पर खेल रही है। बेयरस्टो के साथ क्रीज पर सैम बिलिंग्स भारतीय गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। 

 साल 2022 में टेस्ट में सर्वाधिक रन

834 रन जे बेयरस्टो (इंग्लैंड) 822 रन यू ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)785 रन जे रूट (इंग्लैंड)659 रन लिटन दास (बांग्लादेश)641 रन डी मिशेल (न्यूजीलैंड)

भारतीय गेंदबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाजों के बाद अब तक भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। खुद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अपनी बॉलिंग के दम पर इंग्लिश बल्लेबाजों पर हावी होने का प्रयास किया है। बुमराह ने अब तक तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लिश बल्लेबीजों के शीर्ष के तीन बेट्समैन को पवेलियन की राह दिखाई है। इसके बाद मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शामी और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला है। 

भारत ने पहली पारी में बनाए हैं 416 रन

भारत ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 416 रन बनाए हैं। इसमें पंत और रविंद्र जडेजा के शतकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 104 रनों की पारी खेली। जबकि पंत ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए 146 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंत ने अपनी पिछली चार टेस्ट पारियों में प्रत्येक पारी में 50+ स्कोर बनाए हैं।

टॅग्स :जॉनी बेयरस्टोइंग्लैंड क्रिकेट टीमटेस्ट क्रिकेट
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या