Jasprit Bumrah IPL 2024: नंबर एक बूम-बूम बुमराह, 10 विकेट लेकर पहले पायदान पर, कहा-आपको हमेशा यॉर्कर डालने की जरूरत नहीं, टी20 विश्व कप अहम

Jasprit Bumrah IPL 2024: प्रारूप में अहं के लिये जगह नहीं है। आप 145 किमी की रफ्तार से भी गेंद डाल सकते हैं लेकिन कई बार धीमी गेंद डालना जरूरी होता है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 12, 2024 5:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देआपको हमेशा यॉर्कर डालने की जरूरत नहीं है। कई बार यॉर्कर और कई बार धीमी गेंद भी डालनी होती है।विविधता की तलाश के लिये धीमी गेंद डालने से भी गुरेज नहीं है।

Jasprit Bumrah IPL 2024: बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिये वैरिएशन पर लगातार काम कर रहे जसप्रीत बुमराह एक तेज गेंदबाज के तौर पर अपने अहं को तिलांजलि देने को तैयार है और उन्हें विविधता की तलाश के लिये धीमी गेंद डालने से भी गुरेज नहीं है। बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत में मुंबई इंडियंस के लिये 21 रन देकर पांच विकेट लिये। वह अब दस विकेट लेकर युजवेंद्र चहल के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। बुमराह ने कहा ,‘आपको हमेशा यॉर्कर डालने की जरूरत नहीं है। कई बार यॉर्कर और कई बार धीमी गेंद भी डालनी होती है। इस प्रारूप में अहं के लिये जगह नहीं है। आप 145 किमी की रफ्तार से भी गेंद डाल सकते हैं लेकिन कई बार धीमी गेंद डालना जरूरी होता है।’

उन्होंने कहा ,‘यह प्रारूप गेंदबाजों के लिये काफी कठिन है। मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही विविधता पर काम किया है। जब प्रदर्शन अच्छा नहीं हो रहा था, तब मैंने वीडियो देखे और समीक्षा की कि क्या सही नहीं हो रहा है। तैयारी बहुत अहम है और लगातार सुधार जरूरी है।’

टॅग्स :आईपीएल 2024जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंसआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपSuryakumar Yadav

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या