IPL Retention: एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित, बुमराह को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने किया रिटेन, यहां जानें डिटेल लिस्ट

IPL Retention: दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को एक से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा जिसके बाद जनवरी में नीलामी होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 30, 2021 1:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा आठ टीम अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते।स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर टीम को छोड़कर जा रहे हैं।

IPL Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (अपने साथ बरकरार रखने) करने की समय सीमा आज खत्म हो रही है। ऐसे में कुछ टीम अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती हैं।

एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में से हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है। कुछ टीम कम खिलाड़ियों को रिटेन करके नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों से अपनी टीम का कोर बनाने का प्रयास करेंगी।

कई फ्रेंचाइजी अभी भी अपनी रिटेंशन सूची को अंतिम रूप दे रही हैं। हाल ही में आईपीएल, जो 2022 सीज़न से 10-टीम लीग होगी। नीलामी पर्स को बढ़ाकर INR 90 करोड़ कर दिया था। मौजूदा फ्रैंचाइज़ी कुल चार खिलाड़ियों (अधिकतम दो विदेशी) को रिटेन कर सकती है।

आईपीएल लिस्टः (IPL retention list)

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली।

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन।

अगर कोई फ्रें चाइज़ी चार खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो कुल पर्स से 42 करोड़ रुपये काट लिए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में धोनी ने चेन्नई में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने की उम्मीद जताई थी। रुतुराज गायकवाड़ को बरकरार रखा है। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ रहेंगे। वेंकटेश अय्यर एक शानदार सीजन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में रहेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2022आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल रिटेंशनसनराइजर्स हैदराबादमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीविराट कोहलीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या