IPL Auction: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा, शुभम दुबे 5 करोड़ 80 लाख में राजस्थान के साथ

नकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर सबको चौंका दिया। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 5:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देअनकैप्ड ऑलराउंडर के ग्रुप में सरफराज खान नहीं बिकेशुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ामनन वोहरा का बेस प्राइज भी 20 लाख था, वह भी नहीं बिके

IPL Auction: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर सबको चौंका दिया। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

दूसरी तरफ अनकैप्ड सौरभ चौहान नहीं बिके। प्रियांश आर्या भी अनसोल्ड रहे। मनन वोहरा का बेस प्राइज भी 20 लाख था, वह भी नहीं बिके। अंगक्रिश रघुवंशी को 20 लाख में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा। 

अनकैप्ड ऑलराउंडर के ग्रुप में सरफराज खान नहीं बिके। मोहम्मद अरशद खान अनसोल्ड रहे। राज अंगद बावा भी नहीं बिके। विव्रांत शर्मा भी नहीं बिके। अर्शिल कुलकर्णी को लखनऊ ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। अतीत शेठ नहीं बिके। ऋत्विक शौकीन नहीं बिके। 

शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। रमनदीप सिंह को 20 लाख में केकेआर ने खरीदा। 

अन्य खिलाड़ियों में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद अनसोल्ड रहे। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन भी नहीं बिके। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को भी खरीददार नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी नहीं बिके। अफगानिस्तान के मुजीब रहमान पर भी बोली नहीं लगी। 

इसके अलावा विकेटकीपर कैटेगरी में  फिल साल्ट के लिए बोली 1 करोड़ 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे। क्रिस्टन स्टब 50 लाख में दिल्ली से जुड़े। केएस भारत केकेआर से जुड़े। जोश इंग्लिस नहीं बिके।

गेंदबाजों में लोकी फार्ग्यूसन के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई, नहीं बिके। चेतन सकारिया के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। कोलकाता ने 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के लिए दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगाई। लखनऊ और आरसीबी भी मैदान में उतरी। अल्जारी जोसेफ को अंत आरसीबी ने 11 करोड़ 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2024IPLबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या