IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, भारत के करुण नायर और मनीष पांडे रहे अनसोल्ड, ये खिलाड़ी रहा सबसे महंगा

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। बेस प्राइज 2 करोड़ था। किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत के मनीष पांडे का बेस प्राइज 50 लाख था। अनसोल्ड रहे, किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 1:49 PM

Open in App
ठळक मुद्देराइली रूसो बेस प्राइज 2 करोड़ के साथ अनसोल्ड रहेरोवमन पावेल को अंत में 7 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदाऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे

IPL Auction: रोवमन पावेल से शुरू हुई नीलामी। 1 करोड़ बेस प्राइज। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स में होड़ लगी।  वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर को अंत में 7 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राइली रूसो बेस प्राइज 2 करोड़ के साथ अनसोल्ड रहे। इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने रूचि दिखाई। राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई। हैरी ब्रुक को 4 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। भारत के करुण नायर के लिए नीलामी 50 लाख से शुरू हुई। अनसोल्ड रहे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। बेस प्राइज 2 करोड़ था। किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत के मनीष पांडे का बेस प्राइज 50 लाख था। अनसोल्ड रहे, किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

 

गुजरात टाइटंस के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं। 38.15 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में जा रही गुजरात हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए किसी एक खिलाड़ी पर बड़ा दाव लगा सकती है। 13.15 करोड़ रुपये के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे कम पर्स वाली टीम है। 

23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये,  13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़। मिचेल मार्श, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर 2 करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में शामिल। 

बता दें कि बीसीसीआई के अनुसार इस साल कुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। इनमें से 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन 333 खिलाड़ियों में 116 ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए खेल चुके हैं और 215 ऐसे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। दो खिलाड़ी एसोसिएस देशों से हैं। 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है, इसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों की है। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनस्टीव स्मिथआईपीएल 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या